logo

तमाड़ : व्यापारी को अपराधियों ने मारी गोली,  इलाज के लिए रिम्स रेफर 

व्यापारी को अपराधियों ने मारी गोली,  इलाज के लिए रिम्स रेफर 

तमाड़
खस्सी व्यापारी दुर्गा कंसेरा को रविवार को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे भागे और जंगल-जंगल पंद्रह किमी का सफर कर थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत होनलोर गांव की है। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तमाड़ के पुंडीदीरी गांव निवासी दुर्गा कंसेरा अपने साथी दिनेश कंसेरा और भरत कंसेरा के साथ दलभंगा बाजार खस्सी खरीदने के लिये बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान होनलोर गांव के पास दो अपराधियों ने उनसे रुकने का इशारा किया। रुकते ही अपराधी इनसे मारपीट करने लगे। 


अपराधियों से बचने के लिए जब ये भागे तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिसमें दुर्गा कंसेरा के कंधे के नीचे गोली लगी। गोली लगते ही ये  लोग जंगल की ओर भागे और अपनी जान बचायी। करीब 15 किमी जंगल-जंगल भागते हुए ये घर पहुंचे और बाद में परिजनों के साथ थाने में आकर मामला दर्ज कराया। तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिये उसे रिम्स रेफर कर दिया। तमाड़ के थानेदार रोशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना घटी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

Tags - Criminals shot businessman Jharkhand News